फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income Tax Employees as Important as Soldiers: Aparna Karan

कानपुर: सैनिक सीमा संभालते हैं, आयकर कर्मी अर्थव्यवस्था : अपर्णा करन

Mon, 31 Aug 2026 11:55 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 AM IST
सार

Kanpur News: आयकर अधिकारी राजपत्रित महासंघ की ऑल इंडिया मैनेजमेंट की छमाही दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ रविवार को मंधना-बिठूर रोड स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम में यूपी (वेस्ट) और उत्तराखंड रीजन की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन ने आयकर कर्मियों को देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बताया।

विज्ञापन
Income Tax Employees as Important as Soldiers: Aparna Karan
मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्होंने कहा कि आयकर कर्मी देश के सैनिकों जितने ही महत्वपूर्ण हैं। देश के विकास के लिए बजट और राजस्व की जरूरत होती है और इसे उपलब्ध कराने में आयकर विभाग की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आयकर कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी को देशहित से जोड़कर पूरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। विभाग के राजस्व संग्रह से देश के विकास कार्यों को गति मिलती है।

विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग समेत कई मुद्दे उठे

महासंघ के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने सातवें वेतन आयोग को समय से लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने पुराने पेंशनर्स को भी वेतन आयोग की सिफारिशों में शामिल करने की मांग की। बैठक में आयकर विभाग की फेसलेस व्यवस्था समेत अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने वरिष्ठता सूची तैयार न होने, स्थानांतरण और लैपटॉप उपलब्ध न होने जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल किए जाने की जरूरत बताई।

विज्ञापन

अरविंद त्रिवेदी अध्यक्ष, मुकेश कुमार महासचिव चुने गए

आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की द्विवार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। चुनाव आयुक्त शरद अग्निहोत्री ने निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा की। अरविंद त्रिवेदी अध्यक्ष और मुकेश कुमार महासचिव चुने गए। इसके अलावा राजेश कुमार तिवारी, दिलीप सिंह रजावत और भानु प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।





संगठन की नई कार्यकारिणी में कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी पंकज मिश्रा, जेपी सिंह, शायंतन बनर्जी, राघवेंद्र सिंह, रूपक सरकार, तरुण कुशवाहा और शरद अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ आयकर अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed