फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax department will issue notice to them by collecting details of the account holders

अगर आपने संपत्ति खरीदी या इससे ज्यादा पैसा जमा किया है तो पढ़ लें ये खबर

Thu, 08 Mar 2018 10:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Income tax department will issue notice to them by collecting details of the account holders
डेमाे पिक
बचत खातों में 10 लाख से ज्यादा जमा करने वाले खाताधारकों का ब्योरा जुटाकर आयकर विभाग उन्हें नोटिस जारी करेगा। इसके लिए आयकर विभाग यूपी के बांदा जिले में बैंक अकाउंट खंगाल रहा है।
विज्ञापन


अब तक पांच सौ से ज्यादा संपत्ति खरीदने वालों को नोटिस जारी की गई है। साथ ही लाखों की संपत्ति खरीदने वालों और रिटर्न दाखिल न करने वालों की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन



आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक बैंकों के बचत खाते में 10 लाख से ज्यादा जमा करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही आयकर विभाग ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति खरीदने और रिटर्न दाखिल न करने वालों की खोज तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलग-अलग पेशे से जुड़े व्यवसायियों का भी सर्वे किया जा रहा है। संपत्ति खरीदने वालों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। रिटर्न दाखिल न करने वालों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। टैक्स के दायरे में आने वालों को नोटिस जारी कर कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed