फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Including cash, jewelery and precious stones from the house of the farmer crossed the two million

किसान के घर से नकदी समेत दो लाख के जेवर पार किए

Fri, 15 May 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Fri, 15 May 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Including cash, jewelery and precious stones from the house of the farmer crossed the two million
चोरों ने चिराना गांव में किसान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने किसान के घर से नकदी समेत दो लाख का जेवर पार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



चिराना निवासी मुन्ना शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात वह अपने परिवार और दो किराएदार सहित आंगन में सो रहे थे। उनके तीन बेटे छत पर सो रहे थे। रात 12 बजे के बाद घर के पीछे के दरवाजे से अज्ञात चोर घुस आए।
विज्ञापन


 इसके बाद चोरों ने घर में लगे दरवाजे के पल्ले अलग-अलग कर दिए और कमरे में घुसकर एक-एक करके बक्सों को तोड़ा और सारा समान बिखेर दिया। चोर दो सोने की जंजीर, पांच सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, कुछ चांदी का सामान और घर में रखा तीन किलो देसी घी और जूते चप्पल भी ले गए। इसके अलावा दस कीमती साड़ियां भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान मुन्ना शुक्ला के बेटे सत्यम ने बताया कि मेरे सूटकेस में हाईस्कूल व इंटर के मूल प्रमाण पत्र रखे थे। इसी के साथ दो एटीएम कार्ड व बैंक की पासबुक रखी थी जिसको चोरों ने खेतों में ले जाकर ईंट से तोड़ डाला और दोनों एटीएम व पास बुक ले गए। चौकी इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed