{"_id":"5f5dca638ebc3e578749c4c3","slug":"in-the-case-of-the-girl-of-the-hindu-community-the-accused-dodged-the-mobile-surveillance-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समुदाय की युवती को भगाने का मामले: आरोपी अफजल ने मोबाइल बंदकर सर्विलांस टीम दिया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समुदाय की युवती को भगाने का मामले: आरोपी अफजल ने मोबाइल बंदकर सर्विलांस टीम दिया चकमा
Sun, 13 Sep 2020 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के गुजैनी से बिहार निवासी अफजल अंसारी के साथ गई हिंदू समुदाय की युवती के मामले में आरोपी ने सर्विलांस टीम को चकमा दे रखा है। पुलिस अब तक उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार जब तक अफजल या युवती अपना मोबाइल फोन चालू नहीं करते, तब तक उनका पता लगा पाना मुश्किल है।
वहीं, बेटी के लापता होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गुजैनी निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बिहार निवासी अफजल अंसारी पर बेटी को झूठ बोल कर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस टीम ने युवती व अफजल का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है, लेकिन दोनों मोबाइल बंद होने के कारण उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
मां ने बताया कि उनके मोबाइल पर बेटी की एक गुड़िया नाम की सहेली का नंबर सेव था। उससे बात कर अफजल के विषय में पूछा तो उसने बताया कि अफजल उसके पति नईम के साथ साउदी में नौकरी करता था। उसी ने उनकी दोस्ती भी कराई थी। इसके बाद से सहेली ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया है।