{"_id":"5fb39e7b8ebc3e9ba96a82e0","slug":"in-mahoba-the-nephews-first-gave-alcohol-to-uncle-and-then-beaten-to-death-with-an-iron-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में भतीजों ने पहले चाचा को पिलाई शराब फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में भतीजों ने पहले चाचा को पिलाई शराब फिर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या
Tue, 17 Nov 2020 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Nov 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
महोबा के मोहल्ला हवेली दरवाजा में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजों ने साथियों के साथ मिलकर चाचा की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के हवेली दरवाजा निवासी 45 वषीय मूलचंद्र कुशवाहा का अपने बड़े भाई व भतीजो से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई।
जिसके बाद भाई व भतीजों ने साथियो के साथ मिलकर पहले मूलचंद को शराब पिलाई और समझौता की बात करने लगे। नशे में कहासुनी होने पर भतीजों ने उसके ही घर मे मूलचंद्र की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
मृतक के पुत्र ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में हमीरपुर जनपद के कस्बा राठ गए थे।