फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In laws filed a case against six people including daughter in law  in Fatehpur

Fatehpur: बहू ने दी दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी, लाखों की नकदी और जेवरों पर किया हाथ साफ

Sat, 29 Oct 2022 11:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

धाता थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बहू से प्रताड़ित सुसरालीजनों ने बहू समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। बता दें कि बहू, ससुरालियों को दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों की नकदी और जेवर ले गई है।

विज्ञापन
In laws filed a case against six people including daughter in law  in Fatehpur
लुटेरी दुल्हन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ससुरालीजन लाखों की नकदी और जेवरात ले गए। कोर्ट के आदेश पर महिला समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धाता थाना क्षेत्र के बेलावां निवासी देवशरन दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

उसमें बताया कि उसने पुत्र रामसागर की शादी 23 नवंबर 2017 को बिंदकी के छीछा गांव की रहने वाली नेहा के साथ की थी। नेहा के पिता राजेश ने शादी जाति छिपाकर की थी। शादी के बाद बेटे ने अपने खर्चे से नेहा को डीएलएड की डिग्री दिलाई। राजेश अपनी पत्नी मुन्नी व तीन अन्य लोगों के साथ 29 अगस्त 2021 को घर आए।
विज्ञापन

बक्से से नेहा तीन लाख 50 हजार के अपने और पत्नी रामकन्या के दो लाख 50 हजार कीमत के जेवरात व घर निर्माण को रखे आठ लाख 50 हजार रुपये नकदी लेकर चली गई। उसकी पत्नी रामकन्या और छोटे पुत्र सुखसागर ने विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बेटा रामसागर अक्तूबर माह में छुट्टी पर घर आया। मामले के लेकर वह ससुराल पहुंचा। उसने नेहा से जेवर, नकदी मांगी। बेटे को भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जेवर, नकदी लौटाने से मना कर दिया।

मामले की 30 अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की गई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच के बाद बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed