{"_id":"632480db6a6a4b2a631fc58a","slug":"in-laws-beat-up-teacher-in-farrukhabad-both-sides-filed-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: ससुरालियों ने शिक्षक को पीटा, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: ससुरालियों ने शिक्षक को पीटा, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पढ़े पूरा मामला
Fri, 16 Sep 2022 07:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Sep 2022 07:28 PM IST
सार
फर्रुखाबाद की कचहरी में ससुरालियों के द्वारा पत्नी को पीटने का मामला सामने आया था। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में दोनों पक्षों के ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कचहरी में शिक्षक को पीटते सुसरालीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी शिक्षक का पत्नी से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। कचहरी परिवार परामर्श केंद्र में शिक्षक व पत्नी के परिजन गुरुवार को तारीख पर पहुंचे। वहां पति-पत्नी में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
बाहर आने पर पत्नी ने मायके वालों के साथ शिक्षक पति की परिसर में धुनाई कर दी। वकीलों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर जाकर पत्नी से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा
शहर कोतवाली के मोहल्ला शांतिनगर कादरीगेट निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला मां के साथ दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में कचहरी स्थित सुलह समझौता केंद्र में गुरुवार को गए थे। उनकी पत्नी श्वेता व साली सरिता भी दो अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचीं। समझौता होने के बाद कचहरी परिसर में दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन
इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने श्वेता की तहरीर पर प्रदीप के खिलाफ बहन व उसके साथ मारपीट कर धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। वहीं प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने श्वेता, सरिता व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।