फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A traffic jam persisted on the highway for five hours, stretching over five kilometers.

Farrukhabad News: हाईवे पर पांच किमी तक पांच घंटे लगा रहा जाम

Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A traffic jam persisted on the highway for five hours, stretching over five kilometers.
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार सुबह से ही शहर से लेकर गांव के बाजारों और सड़कों पर भीड़ नजर आई। इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पर लगे जाम में लोगों को घंटों जूझना पड़ा। हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

गंगा स्नान व राखी बांधने के लिए लोगों को पांचाल घाट पुल पार करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल्दी निकलने के चक्कर में जाम लग गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

श्रावणी पूर्णिमा पर पांचाल घाट गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए आसपास के जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा कर गंगा स्नान करने लगे। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों से आवागमन कर रहे थे। पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई यात्री जाम खुलने की उम्मीद में घंटों परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ जाम खुलवाने का प्रयास किया। उन्होंने पुल पर वाहनों को एक साइड से निकलवाना शुरू कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो सका। करीब पांच घंटे तक इटावा-बरेली हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम में बाइक सवार चार पहिया वाहन, एंबुलेंस आदि छोटे बड़े वाहन फंसे रहे। शहर के लालगेट पर भी दिन भर जाम जैसे हालात बने रहे। यही स्थिति कमालगंज कस्बा में भी रही। वहां भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed