फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली सोना रखकर एचडीएफसी बैंक से 44 लाख का गोल्ड लोन, घोटाले में शामिल 2 अधिकारी सस्पेंड

Fri, 04 Jan 2019 10:54 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 04 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
In HDFC Bank Gold Loan scam two officers suspended
demo
कानपुर में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस और गोविंद नगर शाखा में नकली सोना रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में बैंक के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया है। बैंक में गोल्ड लोन ऑफिसर के पद पर तैनात दोनों अधिकारियों ने वैल्यूअर (सोेने के मूल्यांकनकर्ता) के साथ मिलकर अपने पिता, पत्नी और अन्य जानने वालों को लोन मुहैया करवाए थे। 
In HDFC Bank Gold Loan scam two officers suspended
demo
एचडीएफसी बैंक की गोल्ड लोन उपलब्ध करवाने के लिए नवीन मार्केट में बिजनेस होलसेल नाम से स्वतंत्र शाखा है। इस शाखा के प्रतिनिधि के तौर पर एक गोल्ड लोन ऑफिसर (पदनाम) एचडीएफसी की सभी शाखाओं में तैनात रहता है। इसी व्यवस्था के तहत लाल बंगला निवासी रोहिल सक्सेना सिविल लाइंस शाखा में और पारस पंत गोविंद नगर शाखा में बतौर गोल्ड लोन ऑफिसर नियुक्त थे।
 
In HDFC Bank Gold Loan scam two officers suspended
demo
बैंक की जांच में सामने आया कि गोल्ड लोन ऑफिसर रोहिल सक्सेना ने अपने पिता सुरेंद्र सक्सेना, एक अन्य परिचित अनुराग सिंह और पत्नी के जरिये इसी शाखा में सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन के लिए आवेदन कराया। गोल्ड लोन ऑफिसर ने बैंक के अधिकृत मूल्यांकनकर्ताओं के साथ मिलकर नकली सोने को असली साबित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
In HDFC Bank Gold Loan scam two officers suspended
demo
इसके बाद करीब 21 लाख 38 हजार रुपये की रकम तीन लोगों को बांट दी। इसी तरह से गोविंद नगर शाखा में तैनात गोल्ड लोन ऑफिसर पारस पंत ने करीब 23 लाख 75 हजार रुपये के फर्जीवाड़े को अंजाम दे डाला। बैंक की आंतरिक जांच में इस तरह की अनियमितता सामने आने के बाद दोनों अधिकारी सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
In HDFC Bank Gold Loan scam two officers suspended
demo
दर्ज कराएंगे एफआईआर
बैंक में फ्रॉड हुआ है। इसमें संबंधित शाखाओं के अफसरों की कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि यह काम अलग तरह की शाखा देखती है। इस फर्जीवाड़े में जिन दो अफसरों की भूमिका सामने आई है, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आगे और भी कार्रवाई हो सकती हैं। पुलिस को एफआईआर के लिए सूचित किया जा चुका है। कारपोरेट कम्यूनिकेशन सेल, एचडीएफसी बैंक, मुंबई  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed