{"_id":"5c2e090fbdec2256b73ef5c4","slug":"farmer-reached-to-hospital-with-snake-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूछों को ताव देते हुए जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा किसान, फिर बताई ये 'हैरानी वाली बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूछों को ताव देते हुए जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा किसान, फिर बताई ये 'हैरानी वाली बात'
Fri, 04 Jan 2019 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां एक काले सांप ने किसान को डस लिया। इसके बाद वो मूछों को ताव देता हुआ अस्पताल पहुंचा। हैरानी वाली बात ये थी कि उसके हाथ में वही सांप था जिसने उसको सोते समय डसा था। किसान के हाथ में काले सांप को देखकर मौजूद मरीज और उनके तीमारदारों के होश उड़ गए। इससे बड़ी हैरानी वाली बात थी 'किसान का एक जवाब'। उसने अस्पताल में सांप को लाने की जो वजह बताई उससे डॉक्टर भी दंग रह गए। आगे की स्लाइड में जानिए पूरी कहानी....
डेमो पिक
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौराचांदपुर निवासी किसान रामकुमार (50) बुधवार दोपहर खेत में फसलों की सिंचाई कर रहा था। थकान आने पर वह खेत में बने एक मंदिर परिसर में सो गया।
डेमो पिक
इस बीच उसके हाथ में एक काले सांप ने काट लिया। इससे उसकी आंखें खुल गईं। इसके बाद उसने मशक्कत कर किसी तरह सांप को पकड़ लिया और हाथ से सांप के फन को पकड़े सीधे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सांप देखकर अस्पताल में मौजूद कई लोग भाग खड़े हुए। उसे देखने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई। पूछने पर राजकुमार ने कहा कि वह सपेरा नहीं है। उसे इसी सांप ने डस लिया है।
विज्ञापन
डेमो पिक
उसने कहा कि डॉक्टर पूछते, किस सांप ने काटा है तो क्या बताता। मैंने जान पर खेलकर इस सांप को पकड़ लिया और यहां चला आया। बाद में उसने सांप को जिला अस्पताल परिसर की झाड़ियों में छोड़ दिया। डॉ. डीपीएस तोमर ने उसका उपचार किया। डा. तोमर ने बताया कि राजकुमार फिलहाल खतरे से बाहर है।