Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In charges appointed for 52 seats in the Kanpur Bundelkhand region

यूपी: कानपुर-बुंदेलखंड की 52 सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति, क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने घोषित किए नाम

Thu, 12 Nov 2026 02:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Nov 2026 02:33 PM IST
सार

Kanpur News: आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू द्वारा जारी सूची में कानपुर महानगर की सभी 10 सीटों पर भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
In charges appointed for 52 seats in the Kanpur Bundelkhand region
डॉ. वीना आर्या पटेल, राजेंद्र सिंह दीक्षित, श्रीकृष्ण दीक्षित और संदीपन अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने बुधवार शाम प्रभारियों की सूची जारी की। इसके जरिये पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी तय कर चुनावी तैयारियों को गति देने का प्रयास किया है।कानपुर महानगर की दस विधानसभा सीटों पर भी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

घोषित सूची के अनुसार सीसामऊ विस सीट की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह चौहान को, आर्यनगर की रंजन सिंह को, कैंट की संतोष सोनी को, कल्याणपुर की राघव मिश्रा को और गोविंदनगर की मलखान सिंह उर्फ मलखान को सौंपी गई है। इसी तरह किदवईनगर विस सीट के लिए दिवाकर शास्त्री को, महाराजपुर के लिए डॉ. देवाशीष पटेल को, बिठूर के लिए संदीपन अवस्थी को, बिल्हौर के लिए श्रीकृष्ण दीक्षित को और घाटमपुर के लिए वीना आर्या पटेल को प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। सभी प्रभारी अपने अनुभव और क्षमता से पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्रमुख प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed