फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   important news for sbi account holders

एसबीआई खाताधारक जरूर पढ़ें ये खबर, बैंक इस समय से पहले की चेक स्वीकार नहीं करेगा

Sat, 10 Nov 2018 02:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Nov 2018 02:51 PM IST
सार

- एक जनवरी 2019 के बाद एसबीआई इन चेक को नहीं करेगा स्वीकार
- पुरानी चेक बुक बदलने के लिए बैंक खाताधारकोें को भेज रहा मैसेज

विज्ञापन
important news for sbi account holders
डेमो पिक

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एक जनवरी  2019 के बाद नॉन सीटीएस (चेक ट्रंकेशन सिस्टम) वाली चेक स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में जिन खाताधारकों के पास 2010 के पहले वाले चेक हैं, वे संबंधित बैंक में जाकर नई चेक बुक जारी करा लें। इस संबंध में बैंक की ओर से खाताधारकों को मैसेज भेजकर नई चेक लेने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

important news for sbi account holders
डेमो पिक
कानपुर में एसबीआई के 12 लाख से अधिक खाताधारक हैं। बैंक की ओर से 2010 से ही सीटीएस चेक जारी कर दी गई थी। इस चेक में सुरक्षा के कई फीचर हैं। जैसे 25 हजार से अधिक की चेक होने पर पानी की बूंद लगाकर उसके सही होने की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

important news for sbi account holders
डेमो पिक
इसके अलावा अल्ट्रावायलेट किरणों से चेक को गुजारकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इसके पहले चेक को फिजिक ली (भौतिक रूप से) सत्यापन कराने के बाद कैश किया जाता था। सीटीएस चेक आने के बाद इसकी फोटो खींचकर और पूरा विवरण ऑनलाइन भेजकर चेक कैश कराई जाती है। 
विज्ञापन

important news for sbi account holders
डेमो पिक
ये होती हैं सीटीएस चेक
इंटरनेट या दूरसंचार का उपयोग कर एक बैंक शाखा से अन्य में चेक भेजने की प्रक्रिया को चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) कहते हैं। इस प्रक्रिया में चेक मौजूदा ब्रांच में ही रखी रहती है। मशीनों के माध्यम से चेक की फोटो अन्य शाखाओं में भेजी जाती है। वहां एक ऑनलाइन फाइल बनाई जाती है। जिसमें किस-किस बैंकों की चेक है, इसका विवरण होता है। जिस बैंक की ब्रांच की चेक होती है, उसे भेज दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed