{"_id":"5c8fb210bdec22146d706fd7","slug":"illegal-weapon-factory-caught-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में धड़ल्ले से पकड़ी जा रही हैं अवैध असलहा फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में धड़ल्ले से पकड़ी जा रही हैं अवैध असलहा फैक्ट्री
Mon, 18 Mar 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी असलहा फैक्ट्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के अतरौली थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एक युवक को गिरफ्तार कर छह तमंचे बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर अवैध शस्त्र बनाकर बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। इससे पहले इटावा और फर्रूखाबाद में असलहा फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
अतरौली के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय को मुखबिर के जरिये अवैध शस्त्र फैक्टरी की जानकारी मिली थी। सोमवार तड़के दो बजे पुलिस टीम ने अतरौली थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के निकट दबिश दी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मौके से दीपू पुत्र परमेश्वर निवासी लौली थाना अतरौली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सीतापुर और लखनऊ में बेचा गया असलहा
उसकी निशानदेही पर पांच तमंचे और एक अधबना तमंचा बरामद हुआ है। दो कारतूस, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण और शस्त्र बनाने के लिए इस्तेमाल में आने वाली सामग्री भी बरामद की गई। दीपू ने बताया कि मांग पर वह शस्त्र बनाकर देता है। एसपी ने बताया कि यह भी पता किया जा रहा है कि दीपू ने कहां-कहां शस्त्रों को बेचा है।
सपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जो जानकारी मिली है उससे यह स्पष्ट है कि सीतापुर और लखनऊ जनपद के कुछ लोग दीपू से शस्त्र खरीदते रहे हैं। दोनों ही जनपद अतरौली की सीमा से जुड़े हैं। यह भी पता चला है कि तमंचा तीन से छह हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है और कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।
सपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जो जानकारी मिली है उससे यह स्पष्ट है कि सीतापुर और लखनऊ जनपद के कुछ लोग दीपू से शस्त्र खरीदते रहे हैं। दोनों ही जनपद अतरौली की सीमा से जुड़े हैं। यह भी पता चला है कि तमंचा तीन से छह हजार रुपये तक में बेचा जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है और कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।