फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal slaughterhouse caught, 11 arrested

कानपुर में अवैध बूचड़खाना पकड़ा : कसाइयों ने पुलिस को चापड़ लेकर दौड़ाया, दो थानों का फोर्स पहुंचा, 11 गिरफ्तार

Mon, 05 Jul 2021 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 11:11 PM IST
सार

बजरंगियों ने पुलिस के साथ बूचड़खाने में घुसकर कसाइयों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर वे हमलावर हो गए और चापड़ लेकर दौड़ा लिया। वहां हंगामा होने लगा। इन लोगों ने भाग जान बचाई। सूचना पर चकेरी और रेलबाजार का फोर्स पहुंचा।

विज्ञापन
Illegal slaughterhouse caught, 11 arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ स्थित बीमा अस्पताल के पास अवैध बूचड़खाने का सोमवार को पुलिस ने बजरंगियों के साथ भंडाफोड़ किया। इन लोगों को चापड़ और लाठी-डंडे लेकर कसाइयों ने दौड़ा लिया। इससे वहां पर जमकर हंगामा हुआ। दो थानों का फोर्स पहुंचा तब पुलिस 11 कसाइयों को गिरफ्तार कर सकी।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी समेत तीन लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से चापड़, कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रानिक तराजू और तीन क्विंटल मांस, चार दोपहिया वाहन, फ्रीजर, जीप, दो लोडर और एक ई-रिक्शा बरामद किया है। मांस का सैंपल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बजरंग दल के अमरनाथ, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर, आनंद सिंह, सरस सोनी, शुभम गुप्ता, अजय सिंह आदि पहुंचे तो वहां अवैध रूप से बूचड़खाना चलता मिला। इसकी सूचना उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंगियों ने पुलिस के साथ बूचड़खाने में घुसकर कसाइयों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर वे हमलावर हो गए और चापड़ लेकर दौड़ा लिया। वहां हंगामा होने लगा। इन लोगों ने भाग जान बचाई। सूचना पर चकेरी और रेलबाजार का फोर्स पहुंचा।

इसके बाद पुलिस उन्हें नियंत्रित कर पाई। पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत तीन लोग भाग गए। बजरंगदल की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने सैंपल भेजने के बाद बचे मांस को बालू घाट में दफना दिया।

जाजमऊ पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
हंगामा कर रहे लोगों का जाजमऊ पुलिस ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता पुलिस का वीडियो बनाने लगे। इससे दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। उनका कहना था कि पुलिस को इस सब की जानकारी क्यों नहीं है।

कई साल से चल रहा बूचड़खाना
आरिफ के मकान में कई साल से अवैध बूचड़खाना संचालित है। उसका आपराधिक इतिहास भी है। वह छह माह जेल में भी रहा। यहां से ऑर्डर पर मांस की डिलीवरी भी होती है। जाजमऊ चौकी प्रभारी पवन पांडेय का कहना है कि बूचड़खाना चोरी छिपे चल रहा था। इसलिए जानकारी नहीं हुई। अभी मुख्य आरोपी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed