{"_id":"5f5125a28ebc3e54c632910d","slug":"illegal-sand-storage-fined-rs-1-38-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू भंडारण में 1.39 करोड़ रुपये जुर्माना, दो पट्टाधारकों पर डीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू भंडारण में 1.39 करोड़ रुपये जुर्माना, दो पट्टाधारकों पर डीएम ने की कार्रवाई
Thu, 03 Sep 2020 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में अवैध रूप से बालू के भंडारण में सिकंदरा तहसील के दो पट्टाधारकों पर गुरुवार को डीएम ने एक करोड़ 39 लाख रुपये का जुर्माना किया है। उन्हें एक सप्ताह में विभागीय कोष में जुर्माने की रकम जमा करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा न करने पर पट्टा निरस्त करने की चेतावनी दी है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के बुधौली घाट के यमुना नदी से पट्टाधारक कानपुर के विजय प्रकाश गुप्ता और राजेश सिंह ने बालू खनन करके अवैध भंडारण किया था।
इसकी शिकायत ग्रामीणों ने तत्कालीन डीएम राकेश कुमार सिंह से की थी। उन्होंने जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी। पिछले कुछ दिनों पहले टीम ने डंप बालू की पैमाइश की थी।
विज्ञापन
विजय प्रकाश गुप्ता की 24738 घनमीटर बालू अवैध रूप से डंप पाई गई। वहीं, राजेश की 8345 घनमीटर बालू का अवैध भंडारण पाया गया। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने गुरुवार को विजय गुप्ता पर एक करोड़ एक लाख 47 हजार 820 रुपये व राजेश पर 37 लाख 54 हजार 550 रुपये का जुर्माना किया है। डीएम ने बताया कि जुर्माने की रकम निर्धारित समय में अदा न करने पर दोनों के पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।