फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal relationship with friend's sister make reason of murder

हत्यारे की शादीशुदा बहन से थे अनीस के प्रेम संबंध, भाई को पता चला तो दोस्त को चापड़ से काट डाला

Sun, 23 Jun 2019 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
illegal relationship with friend's sister make reason of murder
हत्या का खुलासा करते फतेहपुर एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर रहने वाले ट्रक चालक अनीस का कातिल उसका ही करीबी दोस्त निकला। मां दूसरे दो लोगों पर शक जता रही थी। दोस्त के पकड़े जाने पर एकबारगी लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ। पोस्टमार्टम से लेकर कब्र खुदने तक दोस्त परिजनों के साथ गमगीन नजर आ रहा था। जब उसने अपराध कबूल किया तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि अनीस उसकी बहन को परेशान करता था। इसी वजह से मार डाला। उसरैना गांव निवासी किसान उमर अली के बेटे अनीस उर्फ सोनू (22) का शव घर से करीब 25 मीटर दूर खेत में शनिवार सुबह मिला था। यह रात में फोन पर बात करते हुए बाइक से निकला था। धारदार हथियार के कई प्रहार कर हत्या की गई थी। बाइक कुछ दूरी पर पड़ी मिली थी।
विज्ञापन


 

अनीस का कातिल करीबी दोस्त निकला, बहन के चक्कर में पड़ने पर की वारदात

illegal relationship with friend's sister make reason of murder
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में रविवार को एसपी रमेश ने हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने सुबह छह बजकर 10 मिनट में मोहम्मदपुर गौंती के प्रेमनगर चौराहे से अनीस के दोस्त को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चापड़, अनीस के मोबाइल की बरामदगी की। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर अंतिम कॉल अनीस की ओर से गांव के करीबी दोस्त को की गई थी।

वह करीबी दोस्त अनीस के घर पहुंचा था। उसके बाद दोनों अल्लीपुर से बियर, सिगरेट खरीद कर लाए। खेत में पीने के बाद अनीस बाइक में बैठकर घर लौटने लगा तो हत्यारोपी दोस्त ने अपने पैर में बंधे चापड़ को बाहर निकाल कर अनीस की हत्या कर दी। उसके बाद हत्यारोपी ने घर के पास मौरंग के ढेर में चापड़ छिपाया और घर चला गया था। मोबाइल घर में रख लिया था। 

 

पकड़े जाने पर एकबारगी किसी को नहीं हुआ भरोसा

परिजनों ने किसी का फोन आने पर बाइक से शुक्रवार रात अनीस के घर से जाने की बात कही थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि अनीस की बहन की विदाई का भी विवाद चल रहा था। कुछ लोग घर में बहन को विदा करने पर बाधा डालते हैं। पुलिस ने उन लोगों को उठाया तो कुछ खास सुराग हासिल नहीं हुआ। टीम ने जांच की दिशा बदली। मोबाइल नंबर से हाल-फिलहाल की बातचीत पता की।

अनीस की बहन ने रात में दोस्त के साथ जाने की बात बताई तो टीम ने उसी को खंगालना शुरू किया। जांच में अनीस के दोस्त की विवाहित बहन से अनीस की लंबी बातचीत सामने आ गई। हत्यारोपी से अंतिम बार मोबाइल में बातचीत से पुलिस को संदेह हो गया। अनीस और हत्यारोपी की शादीशुदा बहन के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी खुन्नस में हत्या की गई है। खुलासे में सुल्तानपुर घोष थानेदार निशिकांत प्रधान, निरीक्षक अमित पांडेय, बीएल सिंह सर्विलांस सेल, स्वॉट टीम से इंद्रजीत, अतुल तिवारी, निशांत, अजय पटेल शामिल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed