फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal mining ongoing in hamirpur here is proof

हमीरपुर में अवैध खनन अब भी जारी, ये रहा सबूत

Wed, 03 May 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 May 2017 11:51 PM IST
सार

- सीबीआई ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से की पूछताछ 
- मौरंग भरे ट्रकों से जिला पंचायत ने वसूला था पथकर, जमा भी किया
- रोक के बावजूद इस मद में राजस्व जमा होने से अवैध खनन की पुष्टि

विज्ञापन
illegal mining ongoing in hamirpur here is proof
डेमो

विस्तार

हमीरपुर जिला पंचायत द्वारा मौरंग पर वसूला गया पथकर अवैध खनन के खिलाफ पुख्ता सबूत बन रहा है। इस संबंध में सीबीआई ने बुधवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी मौर्या को तलब किया। 
विज्ञापन


सीबीआई ने उनसे पूछा जब खनन पर रोक थी तो मौरंग लदे ट्रकों से वसूली कैसे हो गई। दरअसल, जिला पंचायत ने अवैध खनन कर गुजरने वाले ट्रकों की पर्ची काट कर राजस्व जमा करा दिया था। जिले में होने वाले खनन पर जिला पंचायत पथकर वसूलता है। इसके लिए बाकायदा जिला पंचायत से ठेका दिया जाता है। 16 अक्तूबर 2015 को हाईकोर्ट ने जिले में मौरंग खनन अवैध घोषित कर दिया था। इसके बावजूद मौरंग का खनन होता रहा। उनसे पथकर वसूली भी की गई। यह अब जांच में एक मजबूत आधार बन रहा है।
विज्ञापन


भू वैज्ञानिक से की लंबी पूछताछ 
लंबे समय खनिज विभाग में तैनात रहे भू वैज्ञानिक मुइनउद्दीन से सीबीआई ने लंबी पूछताछ की है। भू वैज्ञानिक जिले सहित बुंदेलखंड के कई जनपदों में भू वैज्ञानिक के पद पर तैनात रह चुके हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती लखनऊ में है। समझा जा रहा है कि इन्हीं के कार्यकाल में बसपा और सपा शासनकाल में अवैध खनन के साथ सिंडीकेट का उदय हुआ। जिसमें मौरंग माफियाओं ने अरबों की बेनामी संपत्ति बटोरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के बुलावे पर नहीं आए कई रसूखदार   
अवैध मौरंग खनन में लिप्त रहे कई रसूखदार सीबीआई के शिकंजे में हैं। लेकिन इनमें कई सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। ऐसे लोगों को सीबीआई दिल्ली में तलब कर सकती है। सीबीआई गुरुवार शाम पांच बजे जिले से रवाना हो जाएगी। लगातार 13 दिनों तक कई मौरंग माफियाओं व अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं से सीबीआई ने अवैध खनन का काला चिट्ठा निकाल लिया है। समझा जा रहा है कि अवैध रूप से पट्टा करने वाले पूर्व तीन जिलाधिकारियों, सिंडीकेट के  संचालन में लिप्त रहे एमएलसी सहित अन्य कई लोगों से सीबीआई दिल्ली में पूछताछ कर सकती है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed