{"_id":"5c8c8c58bdec2214031bb8f2","slug":"illegal-liquor-trading-in-kanpur-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान पर बिक रही शराब, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान पर बिक रही शराब, ऐसे हुआ खुलासा
Sat, 16 Mar 2019 11:13 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में भी चाय की दुकान पर शराब बिक रही है। इसका खुलासा गुरुवार को फीलखाना पुलिस के हत्थे चढ़े चाय दुकानदार ने किया। पुलिस ने उसके पास से देसी शराब के 16 क्वार्टर बरामद किए। फीलखाना थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि मूलरूप से हरदोई के मल्लावा निवासी रंजीत की कलक्टरगंज में ठाकुर चाय के नाम से दुकान है।
गुरुवार रात एसआई रजनीश कुमार गश्त पर थे, तभी फूलबाग चौराहे के पास से उन्होंने रंजीत को प्लास्टिक की बोरी के साथ पकड़ा। बोरी में देसी शराब के 16 क्वार्टर बरामद हुए। उसने बताया कि वह चाय की दुकान की आड़ में शराब भी बेचता था।

फूलबाग चौराहे से रोजाना एक शख्स आधी कीमत पर देसी शराब सप्लाई करता था। वह उस शख्स के बारे में खास जानकारी नहीं दे सका है। थाना प्रभारी का कहना है कि चाय दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा मूलगंज, नजीराबाद, शिवराजपुर, कल्याणपुर, नौबस्ता, फजलगंज, काकादेव और सजेती पुलिस ने भी अभियान चलाकर 19 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 205 लीटर कच्ची और 101 क्वार्टर देसी शराब बरामद किए हैं।
इसके अलावा मूलगंज, नजीराबाद, शिवराजपुर, कल्याणपुर, नौबस्ता, फजलगंज, काकादेव और सजेती पुलिस ने भी अभियान चलाकर 19 लोगों को पकड़ा। इनके पास से 205 लीटर कच्ची और 101 क्वार्टर देसी शराब बरामद किए हैं।