{"_id":"686ec8cfd59bed3dba096688","slug":"iits-saathi-app-is-preparing-students-for-jee-and-neet-in-schools-of-dadra-daman-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1180441-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी का साथी एप दादरा, दमन के स्कूलों में करा रहा जेईई और नीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी का साथी एप दादरा, दमन के स्कूलों में करा रहा जेईई और नीट की तैयारी
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी से विकसित साथी एप दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी को जेईई और नीट की लाइव तैयारी करा रहा है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में स्थापित स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें आईआईटी और एम्स के शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।
आईआईटी निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यार्थी तक पहुंचाना है, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि या क्षेत्र से हो। साथी एप इसी दिशा में एक कदम है। साथी एप के एडटेक निदेशक राहुल गर्ग के नेतृत्व में शिक्षकों को प्लेटफॉर्म की विशेषताओं और शिक्षण पद्धतियों का पूर्ण प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें लाइव व रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान, मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत लर्निंग टूल्स और बहुभाषी कंटेंट का उपयोग करके छात्रों की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। (ब्यूरो)