{"_id":"5cef779cbdec22074d53d0c4","slug":"iitians-will-tell-how-many-people-are-watching-the-channel-in-the-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटीयंस बताएंगे घर में कितने लोग कौन सा चैनल देख रहे हैं, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटीयंस बताएंगे घर में कितने लोग कौन सा चैनल देख रहे हैं, जानिए कैसे
Thu, 30 May 2019 12:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 May 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
आईआईटीयंस बताएंगे घर में कितने लोग कौन सा चैनल देख रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वह दिन दूर नहीं जब बगैर किसी कैमरे के टीआरपी रेटिंग कंपनियां यह पता कर लेंगी कि आपके घर में चल रहे टीवी को एकसाथ कितने लोग देख रहे हैं। इसके लिए आईआईटी कानपुर के छात्र-छात्राएं तकनीक तैयार करने जा रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग पर आधारित इस तकनीक को तैयार करने के लिए ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया ने आईआईटी कानपुर के सात छात्रों का चयन किया है। ये छात्र यहां अपनी इंटर्नशिप भी करेंगे और बार्क के लिए इस तकनीक को भी तैयार करने के लिए काम करेंगे।
बुधवार को इसका एलान आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने खुद किया। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि बार्क के साथ पहली बार आईआईटी के छात्र मिलकर इस तरह की तकनीक पर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए अंकुर गुप्ता, हर्षित गुप्ता, यश वरुण आदि छात्र इस टीम का हिस्सा होंगे।

आईआईटी के पूर्व छात्र ही करेंगे लीड
इस प्रोजेक्ट को लीड भी आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र सुमित डी. चौधरी ही करेंगे। सुमित की खुद की कंपनी गया स्मार्ट सिटी भी देश के कई शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।
ऐसे करेंगे पता
सुमित ने बताया कि अभी तक देशभर के 50 हजार घरों में टीआरपी जानने के लिए पीपल मीटर लगा हुआ है। यह सेटअप बॉक्स से कनेक्ट होता है। इससे आस-पास के घरों में चलने वाले चैनल की जानकारी भी ऊपर बैठे मॉनिटरिंग टीम को भेजती है। इससे यह तो पता चल जाता है कि कितने घरों में कौन सा चैनल चल रहा है, लेकिन यह पता नहीं चलता कि इसे वहां कितने लोग देख रहे हैं। अब इस तकनीक पर काम करना शुरू कर दिया गया है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सा चैनल कमरे में कितने लोग बैठकर देख रहे हैं। बिना कैमरा के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जरिए कमरे में बैठे लोगों को रीड किया जाएगा।