{"_id":"6a8cb8a6e2ba7c0e9e0d50cc","slug":"iit-professor-shankar-to-receive-national-award-for-teachers-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1629313-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी के प्रो. शंकर को मिलेगा नेशनल अवार्ड्स टू टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी के प्रो. शंकर को मिलेगा नेशनल अवार्ड्स टू टीचर
विज्ञापन
कानपुर। पहली बार मल्टी हीम प्रोटीन के व्यवहार की जानकारी देने वाले आईआईटी कानपुर के केमिस्ट्री विभाग के प्रो. शंकर प्रसाद रथ को शिक्षक दिवस पर नेशनल अवार्ड्स टू टीचर से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड पांच सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रदान करेंगी। पुरस्कार की घोषणा होने पर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने उन्हें बधाई दी है।
प्रो. रथ की कहानी प्रेरणादायक है। बाढ़ में डूब जाने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के गांव मीरजापुर में बचपन बिताने वाले रथ ने अपनी मेहनत के दम पर आईआईटी तक का सफर तय किया। कभी स्कूल में पहुंचने का संघर्ष करने वाले रथ अब आईआईटी में पढ़ाते हैं। प्रो. रथ ने 1992 में रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर बेलूर मठ से रसायन विज्ञान में बीएससी ऑनर्स और 1994 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई की।
वर्ष 1999 में इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस (आईएसीएस), कोलकाता से रसायन विज्ञान में पीएचडी पूरी की। फिर उन्होंने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, डेविस में एनआईएच पोस्ट-डाक्टोरल फेलो के रूप में शोध किया। वर्ष 2004 में आईआईटी में सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुए।