{"_id":"6ac01c8bda539989e60d409b","slug":"iit-kanpur-to-boost-sanitation-technology-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1670346-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी कानपुर बढ़ाएगा स्वच्छता तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी कानपुर बढ़ाएगा स्वच्छता तकनीक
विज्ञापन
कानपुर। देश में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आईआईटी कानपुर ने पहल की है। संस्थान के स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के सहयोग से देशभर के इनोवेटिव आइडिया को स्टार्टअप में बदलने में मदद की जाएगी जिससे शहरों की प्रमुख चुनौतियों का तकनीकी समाधान विकसित किया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत आईआईटी की मदद से स्टार्टअप गेटवे फॉर गार्बेज फ्री सिटीज (एसजीजीसी) शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य कचरा प्रबंधन से जुड़ी तकनीक विकसित करने वाले स्टार्टअप को शहरी स्थानीय निकायों से जोड़ना है। आईआईटी क्लीनटेक स्टार्टअप को सहयोग देने के साथ उनकी तकनीकों का प्रयोगशालाओं में परीक्षण कराएगा। पहल के तहत कचरा संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक निस्तारण जैसी समस्याओं के तकनीकी समाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। नगर निकाय अपनी समस्याएं बताएंगे और स्टार्टअप तकनीक के जरिये उनके समाधान विकसित करेंगे।