{"_id":"601c14b98ebc3e4a0c6a882e","slug":"iit-kanpur-helicopter-appreciated-by-defense-minister-received-a-lot-of-praise-at-indian-air-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर ने बनाया चार किलो का मानव रहित ड्रोन हेलीकॉप्टर, सियाचिन से राजस्थान तक करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर ने बनाया चार किलो का मानव रहित ड्रोन हेलीकॉप्टर, सियाचिन से राजस्थान तक करेगा निगरानी
Thu, 04 Feb 2021 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के हेलीकॉप्टर इंडियन एयर शो में मिली खूब प्रशंसा
- फोटो : amar ujala
आईआईटी कानपुर के हेलीकॉप्टर ने इंडियन एयर शो में अपना जलवा बिखेरा। बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना के अधिकारियों ने सराहना की। साथ ही इस हेलीकॉप्टर की बारीकियों को भी जाना। बंगलुरु में एयरफोर्स स्टेशन पर एरो इंडिया 2021 का आयोजन किया गया है।
तीन से पांच फरवरी तक चलने वाले इस शो में आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इंड्योरएयर के हेलीकॉप्टर ने भी अपना प्रदर्शन किया। चार किलो के इस हेलीकॉप्टर को देखने की उत्सुकता सभी में रही। यह हेलीकॉप्टर सेना के लिए काफी मददगार साबित होगा। इस लिहाज से रक्षामंत्री ने भी इसका अवलोकन किया और बारीकियां समझीं।

बारीकियां समझने के बाद राजनाथ सिंह ने इसे सराहा। आईआईटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अभिषेक की देखरेख में इसे तैयार किया गया है। अभिषेक के मुताबिक डिजाइन भी सेना को ध्यान में रखते हुए की गई है। इसमें मेडिकल किट बॉक्स के साथ सीबीआरएनई सेंसर, लिडार तकनीक के अलावा कई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग हुआ है।
हेलीकॉप्टर की डिजाइन सेना को ध्यान में रखते हुए तैयार की गयी है। इसमें विशेष कैमरे लगाए गए हैं, जो सेंसर से जुड़े हैं। यह 15 किमी की दूरी से भी वीडियो डाटा आसानी से भेज सकता है। शो में आईआईटी कानपुर का स्टार्टअप इंड्योरएयर हेलीकॉप्टर भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
प्रो अभिषेक ने बताया कि हेलीकॉप्टर माइनस 20 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच आसानी से काम कर सकता है। यानी सियाचिन से लेकर राजस्थान के रेगिस्तान में अपनी सुविधाएं दे सकेगा। सूत्रों का कहना है कि रक्षामंत्री के अलावा विदेशों के वैज्ञानिकों ने भी इसमें काफी रुचि दिखाई।