फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रुखाबाद: सुभाष को ठिकाने लगाने में आईजी की थी अहम भूमिका, गांव पहुंचे तो बैंड बाजे से हुआ स्वागत

Mon, 03 Feb 2020 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Feb 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
IG's key role in Farrukhabad hostage case
करथिया गांव पहुंचे आईजी, एसपी व एएसपी का बैंड बाजे से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में सुभाष के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाले आईजी जोन का सोमवार को करथिया गांव में बैंड बाजे से स्वागत किया गया। आईजी, एसपी व एएसपी को फूलमालाओं से लाद दिया गया। मंच पर पूरे समय लोगों ने फूलों की वर्षा की। स्वागत से गदगद आईजी को आखिरकार लोगों को रोकना पड़ा। कुछ युवक उनको गोद में उठाकर गांव में घुमाना चाहते थे।
IG's key role in Farrukhabad hostage case
करथिया गांव पहुंचे आईजी, एसपी व एएसपी - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गांव करथिया को सजाया गया। गांव में घुसते ही चूना डालकर गांव का नाम व आगे के रास्ते के लिए तीर के निशान बनाए गए। गांव के हर मोड़ पर लोग फूलमालाएं लेकर खड़े थे। गांव पहुंचे आईजी मोहित अग्रवाल को गाड़ी से उतरते ही फूलमालाओं से लाद दिया गया।
IG's key role in Farrukhabad hostage case
करथिया गांव पहुंचे आईजी, एसपी व एएसपी का बैंड बाजे से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
साथ पहुंचे एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह व सीओ राजवीर सिंह को भी फूलमालाएं पहनाईं। सभी को गांव के लोग बैंडबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक लाए। पूरे रास्ते आईजी व एसपी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IG's key role in Farrukhabad hostage case
करथिया गांव पहुंचे आईजी, एसपी व एएसपी का बैंड बाजे से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
कुछ युवकों ने आईजी को गोद में उठाकर गांव में घुमाने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने मना कर दिया। इससे पहले आईजी मोहम्मदाबाद कोतवाली में जा रहे थे तो लोगों ने संकिसा चौराहे पर रोककर जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
IG's key role in Farrukhabad hostage case
करथिया गांव पहुंचे आईजी, एसपी व एएसपी का बैंड बाजे से हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला
सुभाष के दोस्त अंशुल की टीम को किया सम्मानित
बच्चों को बंधक बनाए जाने के दौरान गांव का कोई भी आदमी सुभाष के दरवाजे के सामने जाने के लिए तैयार नहीं था। सुभाष को समझाने गए बालू दुबे को उसने गोली मार दी थी। इस पर सुभाष के दोस्त भाजपा नेता अंशुल दुबे व उनके साथी विकास, परम व सचिन ने पुलिस का साथ दिया और पांच घंटे तक बदमाश दंपति से बात कर उनका ध्यान भटकाया।

जब पुलिस की टीम पीछे के दरवाजे से अंदर घुसने का प्रयास कर रही थी तब अंशुल व उसके साथियों ने आगे के दरवाजे से बराबर पथराव कर शोर मचाया था। ऐसे में अगर सुभाष अंदर से फायर कर देता तो कोई भी घायल हो सकता था। इस पर आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने अंशुल की पूरी टीम को सम्मानित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed