फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्रूखाबाद: अपहरणकर्ता ने इंटरनेट से सीखा बम को तारों से जोड़ने का तरीका, सामने आई चौंकाने वाली बात

Sun, 02 Feb 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: kidnapper learns how to connect bomb to wires through internet
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में बच्चों के अपहरण मामले में सुभाष बाथम ने अपने एंड्रायड मोबाइल पर यूट्यूब से बम को तारों से कनेक्ट कर विस्फोट करने का तरीखा सीखा था। उसने घर में ही कुछ दिनों पहले एक छोटा सा धमाका करके डेमो भी किया था। सर्विलांस की टीम ने उसके मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल का इतिहास खंगाला तो सारी पोल सामने आ गई।
Farrukhabad: kidnapper learns how to connect bomb to wires through internet
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
करथिया निवासी कक्षा आठ पास सुभाष आखिर कैसे इतना इंटेलीजेंट बन गया? तारों से कनेक्ट करके बम से विस्फोट करना भी सीख गया। ये सवाल सभी के दिमाग में था। शुक्रवार को सुभाष के मारे जाने के बाद सर्विलांस टीम ने उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर छानबीन की तो कई चौंकाने वाले राज उजागर हो गए।
Farrukhabad: kidnapper learns how to connect bomb to wires through internet
ग्रामीणों की पिटाई से आरोपी सुभाष की पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
टीम ने जब इंटरनेट इस्तेमाल करने का इतिहास खंगला तो पता चला कि उसने यूट्यूब पर बम को तार से जोड़ने के बाद कैसे विस्फोट करें इसके वीडियो देखे थे। उसमें कौन कौन से सामान व बारूद का इस्तेमाल किया जाएगा और वह कहां आसानी से मिल जाएगा ये जानकारी उसने इंटरनेट से एकत्र की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farrukhabad: kidnapper learns how to connect bomb to wires through internet
फर्रुखाबाद मामला - फोटो : अमर उजाला
सुभाष ने अपने घर में ही कुछ दिनों पहले तार से कनेक्ट कर बम का विस्फोट किया था। ऐसे में धमाका होने पर उसने गांव वालों को बताया कि घर के आंगन में पटाखा जलाया था।
विज्ञापन
Farrukhabad: kidnapper learns how to connect bomb to wires through internet
कुछ ऐसा था माहौल - फोटो : अमर उजाला
रूबी की हत्या में तीन सौ ग्रामीणों पर रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदाबाद कोतवाली के दरोगा संजय सिंह ने रूबी की हत्या किए जाने के मामले में करथिया गांव के तीन सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की जांच कोतवाल राकेश कुमार को दी गई है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गांव जाकर पूरे मामले में छानबीन करेंगे कि रूबी के साथ मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed