फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If you want to get your Aadhar card amended then come after two and a half months.

Kanpur News: आधार कार्ड में संशोधन है करवाना तो ढाई माह बाद आना

Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
If you want to get your Aadhar card amended then come after two and a half months.
इटावा। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त समय में राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। साथ ही आधार में त्रुटि सही कराने वाले व बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं। सर्दी में लोग आधार कार्ड में संशोधन के लिए सुबह से ही केंद्रों पर एकत्र हो जाते है, लेकिन स्लॉट के बुक न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
शहर के प्रधान डाकघर समेत 15 उपडाकघरों में नए आधार बनवाने के साथ ही उनके संशोधन का काम भी किया जा रहा है। प्रधान डाकघर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग आधार में संशोधन करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही शहर की कुछ बैंकों में भी आधार संशोधन का काम चल रहा है। सर्दी में लोग सुबह ही टोकन पाने के लिए लाइन में लग जाते हैं, लेकिन कई केंद्रों पर उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि आज की संख्या पूरी हो गई है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए 17 मार्च 2025 तक के स्लॉट वितरित किए जा चुके हैं। इधर, स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। इस वजह से अभिभावक परेशान हो रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 50 से 60 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग भी पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड संबंधी काम के लिए लोगों को ढाई महीने बाद तक के स्लॉट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

1- शहर के घटिया अजमत अली मोहल्ला निवासी राजेश सक्सेना ने बताया कि बच्चों के स्कूल में आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। बार-बार स्कूल से फोन पर मेसेज आ रहे हैं, लेकिन यहां आने पर मार्च की तारीख दे दी गई है। ऐसे में स्कूल वालों को समझाना मुश्किल हो रहा है।



2- आधार संशोधन केंद्र पर पहुंचे धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आधार में संशोधन के लिए प्रधान डाकघर आए थे, लेकिन यहां 17 मार्च तक के स्लाॅट पहले से ही बुक किए जा चुके हैं, ऐसे में किसी दूसरे केंद्र पर जाकर संशोधन करवाना पड़ेगा।

-------------

आधार में संशोधन व नए बनवाने वाले लोगों की अधिक संख्या होने के कारण मार्च तक के स्लॉट बुक किए गए हैं। वहीं, अगर किसी का प्रवेश या अन्य किसी जरूरत के लिए बहुत जरूरी है तो उसका संशोधन करवा दिया जाता है। कर्मचारियों की कमी के कारण भी समस्या आती है, इसके साथ ही कभी-कभी तकनीकि खामियां भी परेशान करती हैं। चंद्रशेखर, अधीक्षक प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed