'कहीं अापने भी ताे नहीं खरीदी है काेई महंगी कार' अगर हां, ताे पुलिस खटखटा सकती है अापका दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई लग्जरी कार व महंगे आइटम खरीदने वालों और नोटबंदी के बाद विदेश की सैर करने वालों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अफसरों ने ऐसे कई लोगों को नोटिस जारी किया है जिन्होंने अप्रैल से अब तक 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कारें खरीदी हैं, लेकिन रिटर्न जमा नहीं किया।
आयकर विभाग के सूत्राें की मानें ताे विभिन्न बैंकों, कार कंपनियों के डीलरों और आरटीओ से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया जिन्होंने महंगी कारें खरीदी हैं। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर आय का स्रोत पूछा जायेगा।
कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपये कीमत की कार तो खरीदी लेकिन कभी रिटर्न जमा नहीं किया। लग्जरी कार रखने वालों में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि अघोषित आय को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों ने पत्नियों के नाम से कारें खरीदीं हैं।
उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि डाटा माइनिंग में उनकी पोल खुल सकती है। आयकर विभाग के सामने ऐसे लोगों का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों से ऐसे कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा जा रहा है जिन्होेंने इस वित्तीय वर्ष में विदेश यात्रा की है।