{"_id":"5a71c2fb4f1c1bcb268b7577","slug":"samajwadi-president-akhilesh-yadav-statement-on-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपर ब्लू मून ताे अा गया, 'क्या AccheDin को भी 150 साल लगेंगे'- अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर ब्लू मून ताे अा गया, 'क्या AccheDin को भी 150 साल लगेंगे'- अखिलेश यादव
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर तंज कसने का एक भी माैका नहीं छाेड़ते हैं। इस बार भी अखिलेश ने भाजपा के अच्छे दिनाें वाले वादे पर ट्विट के जरिये हमला बाेला है। यह हम नहीं कह रहे हैं। यह कहना है खुद अखिलेश के ट्विट का।
Trending Videos
अखिलेश यादव
31 जनवरी काे साल 2018 का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण पूरे 176 साल बाद अाया है। इस माैके पर अखिलेश ने एक ट्विट किया है। जिसमें लिखा है 'क्या #AccheDin को भी 150 साल लगेंगे?'। लाेक सभा चुनाव के दाैरान भाजपा सरकार ने ही देश में अच्छे दिनाे अाैर विकास का स्लाेगन दिया था।
क्या #AccheDin को भी 150 साल लगेंगे?#BlueMoon #SuperBlueBloodMoon pic.twitter.com/c9P9BhEfmI
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2018
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने इससे पहले भी कई बार प्रदेश सरकार काे कटघरे मे खड़ा किया है। लखनऊ में हुई ताबड़ताेड़ डकैतियाें पर भी अखिलेश ने प्रदेश सरकार काे अाड़े हाथाें लिया था। 26 जनवरी के दिन कासगंज में हुई हिंसा के लिए भी अखिलेश ने अपने बयान में भाजपा सरकार काे इसका दाेषी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हाे चुकी है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हाे चुकी है। कासगंज हिंसा में मारे गये चंदन के लिये उन्हाेंने कहा था कि जहां तिरंगा यात्रा निकालने वाले युवा सुरक्षित नहीं हैं वहां अाम अादमी कैसे खुद काे सुरक्षित महसूस कर सकता है।