फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   If it rains, the UP T20 playoffs and final will be held on the reserve day.

Kanpur News: बारिश हुई तो रिजर्व डे पर होगा यूपी टी-20 का प्लेआफ और फाइनल

Wed, 02 Sep 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
If it rains, the UP T20 playoffs and final will be held on the reserve day.
कानपुर। बारिश से प्रभावित हो रही यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में पहली बार प्लेऑफ और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। शहर में लगातार बारिश के कारण प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले लखनऊ स्थानांतरित किए गए हैं। लखनऊ में मौसम बाधा न बने, इसके लिए पांच और सात सितंबर को रिजर्व डे तय किया गया है।
विज्ञापन

लीग में अब तक 28 मुकाबलों में 14 बारिश से प्रभावित हुए हैं। लखनऊ में खेले गए 22 मैचों में 10 मुकाबले पूरे ओवर के नहीं हो सके। कानपुर में हुए छह मैचों में चार बारिश की भेंट चढ़ गए। एक मैच पूरी तरह रद्द करना पड़ा। लीग के चेयरमैन ने बताया कि तीन और चार सितंबर को प्लेऑफ मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। पांच सितंबर रिजर्व डे रहेगा। छह सितंबर को प्रस्तावित फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं होने पर सात सितंबर को खेला जाएगा। रिजर्व डे की व्यवस्था का उद्देश्य बारिश के बावजूद पूरे ओवर का मुकाबला सुनिश्चित करना और मैदान पर ही विजेता का फैसला कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed