{"_id":"69b9b442384de340af0ca541","slug":"identification-could-not-be-done-even-on-the-third-day-sp-reached-the-outpost-and-took-information-kanpur-news-c-220-1-akb1007-139878-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त, एसपी ने चौकी पहुंचकर ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त, एसपी ने चौकी पहुंचकर ली जानकारी
Wed, 18 Mar 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के डूडीबरी के पास रविवार को मिले अधजले शव की शिनाख्त पुलिस तीसरे दिन मंगलवार को भी नहीं करवा सकी है। जल्द घटना के खुलासे के लिए सोमवार रात को एसपी ने मुंगीसापुर चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी व जांच में जुटे अफसरों से घटना को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी जुटाई। पुलिस घटना के खुलासे में सर्विलांस टीम की मदद ले रही है।
लाडपुर पैड से डूडीबरी मार्ग पर खेत के पास सिंचाई नाले में रविवार को करीब 22 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की ओर से दी गई घटना की जानकारी पर पुलिस ने घटना को अफवाह बताने के साथ घटना स्थल पर जाना भी लाजमी नहीं समझा और बिना जांच के ही ननथू गांव निवासी रामप्रसाद की कैंसर से मौत होने के बाद परिजन की ओर से अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही जाती रही।
दोपहर में शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ग्रामीणों ने दोबारा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इससे बाद पुलिस हरकत में आई और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर छानबीन की। शव की शिनाख्त होने में देरी व मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर सोमवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय सोमवार रात को मुंगीसापुर चौकी पहुंचीं। उन्होंने घटना के खुलासे में लगे अफसरों से घटना के खुलासे को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बिहार घाट चौकी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इधर शव मिलने से एक दिन पहले से लेकर सूचना दिए जाने तक क्षेत्र में सक्रिय नए मोबाइल नंबर की जानकारी करने के लिए सर्विलांस टीम ने आसपास के क्षेत्र से नेटर्वक डंपिंग की है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्ध लोगों को चिह्नित करने का काम कर रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को रात में डूडीबरी के पास लाकर जलाया गया है। यदि पुलिस सूचना के तुरंत बाद मौके पर आकर छानबीन के साथ आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश करती तो शायद घटना के खुलासे में इतना समय न लगता। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन के साथ शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।