UP में है पाक कप्तान का ननिहाल, लेकिन रोजा रह कर मामा कर रहे भारत की जीत की दुआ
महबूब हसन का कहना है कि सरफराज के दादा हाजी वकील अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले थे। यहां तक की सरफरारज के दादा आजादी के बाद पहले ग्राम पंचायत चुनाव में जीतकर प्रधान बने थे। हालांकि साल 1952-53 में वह पाकिस्तान के कराची में जाकर बस गए थे।70 के दशक में उनके बेटे शकील अहमद के साथ महबूब हसन की बहन शकीला का विवाह हुआ था।