फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan

UP में है पाक कप्तान का ननिहाल, लेकिन रोजा रह कर मामा कर रहे भारत की जीत की दुआ

Sun, 18 Jun 2017 08:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan
मामा के साथ पाक कप्तान सरफराज अहमद
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम की जीत के लिए पूजा -अर्चना कर रहे हैं तो कहीं दुआएं मांगी जा रही है। कल से अभी तक लगातार टीवी चैनलों से लेकर अलग-अलग अखबारों में दिखाया जा रहा है कि लोग हवन कर रहे हैं। तो वहीं अपनी पसंदीदा टीम की जीत के लिए रमजान के पाक महीने में रोजा रखकर जीत की दुआएं मांग रहे हैं। इन दुआओं में सबसे खास महबूब हसन की दुआ मानी जा रही है।  
विज्ञापन

 



 

icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद
महबूब हसन कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद के मामा है। अब हम एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप थोड़ा अचरज में पड़ सकते हैं। सरफराज अहमद का ननिहाल भारत में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan
महबूब हसन भांजे सरफराज के साथ
पाकिस्तान टीम के कप्तान के मामा महबूब हसन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के कुंडा में रहते हैं। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि सरफाराज अहमद कई बार अपने ननिहाल आ चुके हैं। यानी उनका भारत से गहरा नाता है। 

 
विज्ञापन

icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan
मेहबूब हसन
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले सरफराज अहमद का पूरा परिवार जहां पाकिस्तान के जीत की दुआ मांग रहे हैं, वहीं उनके मामा महबूब हसन अपने मुल्क भारत की टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यहीं नहीं उन्होंने कहा है कि वे विराट कोहली का समर्थन करेंगे।


 

icc champions trophy 2017 final match between india vs pakistan
महबूब हसन भांजे सरफराज अहमद के साथ
महबूब हसन ने बताया कि उन्हें अपने भांजे सरफराज से काफी लगाव है, लेकिन देश पहले आता है। इसलिए वह टीम इंडिया को जीतते देखना चाहते हैं।हालांकि उनका ये भी कहना है कि भले ही पाकिस्तान टीम हार जाए, लेकिन भांजा सरफाराज अहमद शानदार प्रदर्शन करे। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के सारे मैच देखे हैं। पूरे टूर्नामेंट में भांजे के शानदार खेल और कप्तानी से वे काफी खुश हैं।

महबूब हसन का कहना है कि सरफराज के दादा हाजी वकील अहमद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले थे। यहां तक की सरफरारज के दादा आजादी के बाद पहले ग्राम पंचायत चुनाव में जीतकर प्रधान बने थे। हालांकि साल 1952-53 में वह पाकिस्तान के कराची में जाकर बस गए थे।70 के दशक में उनके बेटे शकील अहमद के साथ महबूब हसन की बहन शकीला का विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed