{"_id":"5b5963ef4f1c1bf6548b5103","slug":"icar-entrance-exam-will-be-held-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईसीएआर की प्रवेश परीक्षा 18 व 19 अगस्त को दोबारा होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएआर की प्रवेश परीक्षा 18 व 19 अगस्त को दोबारा होगी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 26 Jul 2018 05:17 PM IST
सार
- काउंसिल ने जारी किया नोटिफिकेशन, पिछली परीक्षा हो चुकी है रद्द
- नए छात्र नहीं कर पाएंगे आवेदन, ऑनलाइन होगी यूजी, पीजी और पीएचडी की प्रवेश परीक्षाएं
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर एडमिशन (एआईईईए) 2018 की रद्द हुई प्रवेश परीक्षा को दोबारा 18 और 19 अगस्त को कराने का फैसला लिया है।
इस बाबत बुधवार को काउंसिल की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए। इसके पहले यह परीक्षा 22 व 23 जून को आयोजित की गई थी जिसमें करीब दो लाख छात्रों ने शिरकत की थी लेकिन बीते 12 जुलाई को अचानक काउंसलि ने इस परीक्षा को रद्द करते हुए दोबारा आयोजित करने का फैसला ले लिया। हालांकि इसका कारण नहीं स्पष्ट किया गया।
अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित कराई जाएगी। हालांकि इसमें कोई भी नया छात्र शामिल नहीं हो पाएगा। मतलब जिन छात्रों ने पिछली बार परीक्षा दी थी वही इसमें भी बैठेंगे। परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड आयोजित होगी। इस परीक्षा के नतीजों के आधार पर ही चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) सहित देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक की 15 व परास्नातक की 25 प्रतिशत सीटें भरी जानी है।

पहले भी टल चुकी है प्रवेश परीक्षा की तिथि
इस बार शुरू से ही आईसीएआर की प्रवेश परीक्षा विवादों में घिरी है। इसके पहले आईसीएआर दो बार नोटिफिकेशन जारी कर उसे रद्द कर चुकी है। शुरूआत में यह परीक्षा 12 व 13 मई को आयोजित होने वाली थी लेकिन बाद में एडमिनिस्ट्रेटिव कारण बताते हुए परिषद ने इसे 22 व 23 जून को कराया लेकिन परीक्षा होने के बाद इसे भी रद्दद कर दिया।
छात्रों ने कहा, परीक्षा रद्द करने का कारण बताओ
आईसीएआर द्वारा प्रवेश परीक्षा रद्द करने से खफा छात्रों ने इसका स्पष्ट कारण बताने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि यह उनका हक है कि आईसीएआर बताए आखिर क्यों परीक्षा के बाद परिणाम जारी करने की बजाय उसे रद्द कर दिया गया और अब उन्हें दोबारा परीक्षा के लिए धकेला जा रहा है।
एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों पर जल्द होगा फैसला
आईसीएआर के डिप्टी सेक्रेटरी एग्रीकल्चर एजुकेशन वीके शर्मा के मुताबिक जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों के संबंध में जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र कानपुर सहित देश के 56 शहरों में बनाए जाएंगे। इसकी जानकारी आईसीएआर की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।