बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ से ठीक पहले विकास दुबे और चौबेपुर सिपाही के बीच हुई बातचीत का धमकी भरा ये ऑडियो मंगलवार को वायरल हो गया। यह बातचीत विकास और चौबेपुर थाने में तैनात सिपाही राजीव चौधरी के बीच दो जुलाई की रात की है। तब विकास को पता चल चुका था कि उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज हो रहा है।
{"_id":"5f1775d68ebc3e63774924cc","slug":"i-swear-i-will-do-such-a-big-scandal-this-time-the-whole-jeep-will-die-said-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कसम से बता रहा हूं... इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा... पूरी जीप मरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसम से बता रहा हूं... इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा... पूरी जीप मरेगी
Fri, 24 Jul 2020 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
रात 12:11 बजे उसने सिपाही को फोन किया और गालीगलौज करते हुए खुली धमकी दी। इस ऑडियो में विकास दुबे धमकी देते हुए कह रहा है कि मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा जा रहा है... कसम से बता रहे हैं इस बार इतना बड़ा कांड करूंगा.... पता चल जाएगा कि किसी से पाला पड़ा था। पूरी जीप मरेगी...एक-एक का खून बहेगा... हम ता-उम्र जेल काट लेंगे...।
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
ये (डीएसपी देवेंद्र मिश्र) विकास दुबे का शिकार होगा...। फोन पर विकास ने सिपाही से कहा कि जब तक मार नहीं लूंगा घर नहीं लौटूंगा, बता दो जाकर। तो सिपाही कहता है कि पहले मुझे बात करने दो। तब विकास ने कहा कि बात कर लो वरना रायता अब फैलने वाला है। कोई नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
जी हुजूरी में लगा रहा सिपाहीः जब फोन पर विकास सिपाही राजीव चौधरी को धमका रहा था तब वह जी हुजूरी में लगा था। जी के अलावा वो शब्द नहीं बोल पा रहा था। ये सिपाही पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इसके खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन
kanpur encounter news
- फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत के बाद राजीव ने एसओ विनय तिवारी को जानकारी दी थी लेकिन वो चुप्पी साधे रहा था।