{"_id":"5e91c43c8ebc3e78c27fa3ad","slug":"husband-trapped-in-mumbai-during-lockdoun-wife-hanged-her-self","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसा पति, घर में इंतजार करते-करते पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसा पति, घर में इंतजार करते-करते पत्नी ने लगाई फांसी
Sat, 11 Apr 2020 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Apr 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे पति की याद में नौबस्ता थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यशोदा नगर ओ-ब्लॉक निवासी संजय साहू मुंबई में नौकरी करते हैं। यहां घर पर संजय की मां, पत्नी गौरी (32) और दो बच्चे रह रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक गौरी की रोज पति से घंटों फोन पर बातचीत होती थी। पति के मुंबई से न लौट पाने की वजह गौरी तनाव में थी। शुक्रवार की दोपहर बच्चे बाहर वाले कमरे में खेल रहे थे। सास भी आराम कर रही थी।
इस बीच गौरी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे के सहारे साड़ी से फांसी लगा ली। बहू को फंदे पर झूलते देख सास घबरा गई और दहाड़ मारकर रोने लगी। रोने की आवाज सुन पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।