कन्नौज में ट्रिपल मर्डर: पत्नी, प्रेमी व उनके बच्चे की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने तीनों को मार दिया
Kannauj Crime: यूपी के कन्नौज जिले में पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और छह साल के बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ में दो साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला को उसके पति ने पीट कर हत्या कर दी। बीचबचाव करने पर प्रेमी की भी जान ले ली। इस दौरान उसी डंडे से चोट लगने से छह माह के बच्चे की भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देकर चीखता हुआ खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस उसे लेकर घर पहुंची तो तीनों शव को कब्जे में लिया।
यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात करीब 12 बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुंडपुरवा गांव की है। यहां के मनोज जाटव की शादी अब से 14 साल पहले औरेया के बेला की पिंकी उर्फ राधा से हुई थी। मनोज के पिता कृष्ण कुमार जाटव मैनपुरी में डाक विभाग में तैनात थे। वह वहीं वंशीगौरा मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। मैनपुरी में रहने के दौरान ही पत्नी पिंकी की नजदीकी वहां ब्यूटी पार्लर चलाने वाले सतेंद्र कश्यप से हो गई थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज अपने घर से करीब 500 मीटर दूर इंदरगढ़ थाने पर खुद ही चीखते हुए पहुंच गया और वारदात की जानकारी दी। उसके मुंह से तीन हत्या की जानकारी से पुलिसकर्मी भी सन्न रह गए। सभी मौके पर पहुंचे और तीनों शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। रात में ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ तिर्वा शिवप्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। अगले दिन तीनों शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- पति ने की पत्नी, उसके प्रेमी और छह साल के बेटे की हत्या, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात