फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband killed his wife her lover and six year old son in Kannauj

ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने की पत्नी, उसके प्रेमी और छह साल के बेटे की हत्या, इलाके में पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 15 Jun 2023 10:44 AM IST
Digvijay Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Jun 2023 10:44 AM IST
सार

पिंकी अपने प्रेमी सतेंद्र और उससे हुए छह माह के बच्चे के साथ पास के ही गांव टुंडेपुरवा में लगी ग्रामीण नुमाइश देखने आई थी। रात ज्यादा होने पर वो दोनों वहां फंस गए। ऐसे में पिंकी अपने प्रेमी के साथ पति के गांव में उसके ही घर पहुंच गई। रात में अपनी पत्नी को प्रेमी व उसके बच्चे को देखकर मनोज भड़क गया।

विज्ञापन
Husband killed his wife her lover and six year old son in Kannauj
जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में दो साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला को उसके पति ने पीट कर हत्या कर दी। बीच बचाव करने लर प्रेमी की भी जान ले ली। दोनों के छह माह के बच्चे की भी जान ले ली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की देर रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उद्धमपुर गांव निवासी मनोज जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी मैनपुरी निवासी सतेंद्र कश्यप के साथ दो साल पहले फरार हो गई थी।
विज्ञापन

मनोज ने अपने दो बच्चों के साथ उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच उसे पिंकी के सतेंद्र के साथ रहने की जानकारी मिल चुकी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात पिंकी अपने प्रेमी सतेंद्र और उससे हुए छह माह के बच्चे के साथ पास के ही गांव टुंडेपुरवा में लगी ग्रामीण नुमाइश देखने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात ज्यादा होने पर वो दोनों वहां फंस गए। ऐसे में पिंकी अपने प्रेमी के साथ पति के गांव में उसके ही घर पहुंच गई। रात में अपनी पत्नी को प्रेमी व उसके बच्चे को देखकर मनोज भड़क गया। पहले तो पत्नी से लड़ाई हुई। उसके बाद पत्नी ने जवाब दिया, तो तैश में आकर मनोज ने घर में रखी लाठी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया।

बीच बचाव करने पर सतेंद्र पर भी कई हमला कर दिया। इस बीच लाठी छह माह के बच्चे को भी लग गई। इस हमले में तीनों की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। फौरन पुलिस को जानकारी दी गई। आरोपी मनोज वहीं रहा। पुलिस ने आते ही जानकारी जुटाई और आरोपी मनोज को पकड़ लिया।

उसके पास से वो डंडा भी बरामद कर लिया। तीनों के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मर्च्युरी में रखवा दिया है। तिर्वा सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed