{"_id":"5bbb5a5e867a55681479f1d6","slug":"husband-forced-wife-to-make-physical-relationship-with-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक संबंध बनाकर की कोर्ट मैरिज, महाराष्ट्र ले जाकर दोस्त संग कराया हमबिस्तर, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक संबंध बनाकर की कोर्ट मैरिज, महाराष्ट्र ले जाकर दोस्त संग कराया हमबिस्तर, फिर हुआ ये सब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में एक लड़के ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर संबंध बनाए और मोबाइल से अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर कोर्ट मैरिज की और महाराष्ट्र ले जाकर दोस्त के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। किसी तरह वहां से भागकर गांव आई युवती ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी है।
छिबरामऊ कोतवाली में दी तहरीर में लड़की ने बताया कि पति फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के उवरीखेड़ा गांव का रहने वाला है। बातचीत से शुरू हुआ सिलसिला मुलाकात तक पहुंचा। युवक ने उससे संबंध बनाकर मोबाइल से अश्लील फोटो खींच ली। शादी न करने पर वह युवती को फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

Trending Videos
आरोपी के दोस्त ने जबरन बनाए संबंध
डेमो पिक
इस पर लड़की ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद पति उसको महाराष्ट्र ले गया। वहां उसके दोस्त ने उससे जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह वहां से भागकर पीड़िता गांव लौट आई। महाराष्ट्र ले जाने का झांसा देकर पति को भी गांव बुलवा लिया। गांव आने पर परिवारीजनों ने पति को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।