फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband dies in road accident and wife injured badly

लोडर में टक्कर मारने के बाद डंपर चालक ने खोया नियंत्रण बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 21 May 2019 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 21 May 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
husband dies in road accident and wife injured badly
हादसे में पति की मौत के बाद अस्पताल में भर्ती घायल पत्नी - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में टू लेन हाईवे पर कुछेछा स्थित एक ढाबे के पास बेकाबू डंपर ने लोडर में टक्कर मारते हुए जालौन निवासी बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। कुछेछा पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर की स्टेयरिंग में फंसे चालक व महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चालक को उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। जालौन जिले के माधौगढ़ निवासी जितेंद्र सिंह कुशवाहा (40) पुत्र छोटे सिंह का बांदा जिले के पैलानी डेरा में कमल कान्वेंट नाम से विद्यालय संचालित है। यहीं पर मकान भी है। इसकी दोनों बेटियां स्नेहा व अंजनी बांदा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


 

डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी चालक डंपर को नियंत्रित नहीं कर सका

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा (35) के साथ बाइक से माधवगढ़ जा रहा था। तभी टू लेन हाईवे पर कुछेछा के पास स्थित लल्ली ढाबा के पास महोबा की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने सामने से आम भरे लोडर पर कटबाजी करते हुए टक्कर मार दी। जिससे लोडर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आम सड़क पर फैल गए।

डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी चालक डंपर को नियंत्रित नहीं कर सका और लोडर के पीछे चल रहे दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे जितेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंची कुछेछा पुलिस ने डंपर की स्टेयरिंग में फंसे डंपर चालक रहीस अहमद (45) पुत्र शरीफ अहमद निवासी मेंहदीगंज लखनऊ को निकाला। इसके बाद घायल पुष्पा व चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद चालक की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed