फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband committed suicide due to Wife's absurdity

बर्दाश्त न हुई पत्नी की बेरुखी, साड़ी को मौत का फंदा बनाकर लटक गया पति

Sun, 19 May 2019 05:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 May 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
husband committed suicide due to Wife's absurdity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के उन्नाव जिले में औरास थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन महीने से मायके में रह रही पत्नी के वापस न आने से क्षुब्ध कोटेदार के बेटे ने पत्नी की साड़ी का फंदा बना खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची जांच की और शव पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के धमियाना गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह (30) पुत्र गुरुप्रसाद की शादी बारह साल पहले सरीफाबाद गांव निवासी रामसिंह की बेटी साधना से हुई थी। पति पत्नी में आए दिन हो रहे विवाद के चलते करीब तीन महीने पहले पत्नी साधना मायके चली गई थी। पत्नी के मायके के कई लोग मुंबई में रहते हैं। इससे वह कुछ दिन गांव में रुकने के बाद मुंबई चली गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को साधना मुंबई से लौटकर अपने मायके आई। जानकारी होने पर सुधीर शनिवार को पत्नी को लेने गया था। लेकिन उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। शनिवार शाम सुधीर नशे की हालत में घर पहुंचा और कमरे में चला गया। रात में उसने छत में लगे कुंडे से पत्नी की साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सुबह देर तक वह कमरे के बाहर नहीं निकला। परिजन कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। शव देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा अखिलेश यादव पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मायके पक्ष के साथ ससुराल पहुंची। पिता का शव देख बेटा राज (10) साल रो-रोकर बेहाल हो गया। सुधीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने अभी केवल बेटे की मौत की सूचना दी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed