फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Husband charged his wife's family members of throwing into river

पत्नी के घरवालों पर लगाया ये आरोप तो पुलिस ने कहा, दूसरी शादी करने के लिए नाटक कर रहा है

Tue, 29 May 2018 09:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Husband charged his wife's family members of throwing into river
जिला अस्पताल में माता पिता के साथ बैठा राजू - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कोतवाली के डिग्गी मोहल्ला निवासी राजू (26) पुत्र रमेश ने बताया कि मोहल्ले की एक युवती से उसने 27 सितंबर 2013 में कोर्ट मैरिज की थी। तबसे युवती उसके साथ रह रही थी। मार्च में उसकी सास आई और पुत्री को बरगलाकर लिवा ले गई। साथ ही उसे धमकी दी थी। राजू ने बताया कि वह ट्रक में खलासी है।
विज्ञापन



सोमवार की रात करीब दो बजे बेतवा पुल के पहले हनुमान मंदिर के पास ट्रक का इंतजार कर रहा था कि तीन युवक आए और उसे मारने-पीटने लगे। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर पुल से नदी में फेंक दिया। सुबह तक वह पानी में ही पड़ा रहा। बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे किसी राहगीर ने यूपी 100 को फोन किया तो सिपाही राघवेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी। उसने ससुरालीजनों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



कोतवाल शैलकुमार सिंह ने बताया कि राजू दूसरी शादी करने की फिराक में है। इसकी पत्नी ने दुष्कर्म कर धमकाने का मामला दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। बताया कि राजू कोतवाली आकर दोबारा इस प्रकार की गलती न करने का माफीनामा लिखकर दे चुका है। कोतवाल ने कहा कि मारपीट कर पुल से फेंका जाता तो राजू के शरीर में कहीं न कहीं चोट तो आती मगर ऐसा नहीं है। बताया कि मुकदमा दर्ज होने के भयवश राजू ने ऐसा ड्रामा रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed