फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband brutally murdered his wife on karwa chauth

करवाचौथ पर 18 माह बाद ससुराल आई पत्नी, पति ने हाथों की नसें काट की हत्या, हर ओर बिखरा था खून

Sat, 19 Oct 2019 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
husband brutally murdered his wife on karwa chauth
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के रसूलाबाद में गहिलू तिराहा गांव मेें एक सिरफिरे पति ने 18 माह बाद करवाचौथ पर ससुराल पहुंची पत्नी प्रतिज्ञा (28) की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद कल्याणपुर के साहब नगर में सुसराल पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी कि पत्नी की हत्या कर दी और सास को मारने जा रहा हूं।

विज्ञापन


कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। रसूलाबाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्रित कर प्रतिज्ञा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर के साहब नगर निवासी मीना ने अपनी बेटी प्रतिज्ञा की शादी 2016 में रसूलाबाद के गहिलू तिराहा गांव निवासी कास्मेटिक दुकानदार कमलेश कुमार गुप्ता से की थी।
विज्ञापन


 

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता था। इससे क्षुब्ध होकर प्रतिज्ञा 18 माह पहले अपनी तीन माह की बेटी सिद्धी ससुराल में छोड़कर मायके चली आई। गुरुवार को वह करवा चौथ पर गहिलू तिराहा गांव ससुराल गई थी। आरोप है कि वहां पति कमलेश ने प्रतिज्ञा को घर के भीतर आने से मना कर दिया।

जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। पुलिस दोनों को थाने ले गई, बाद में समझाबुझा कर दोनों को घर भेज दिया। इधर, शुक्रवार देर रात प्रतिज्ञा का खून से लथपथ शव ससुराल में कमरे में पड़ा मिला। दोनों हाथों की नसें कटी और गले में खरोच के निशान थे। सास शशिदेवी और बेटी सिद्धी घर में नहीं थीं।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ रामसरन, थाना प्रभारी तुलसीराम ने प्रतिज्ञा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इधर घटना के बाद कमलेश कल्याणपुर स्थित ससुराल जा पहुंचा और सास के घर के बाहर खड़े होकर पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। रसूलाबाद थाना प्रभारी तुलसी राम ने बताया कि प्रतिज्ञा के परिजनों को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed