{"_id":"5c8c0386bdec2214084cd827","slug":"humsafar-express-engine-fail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रासिंग पर फेल हुआ हमसफर एक्सप्रेस का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रासिंग पर फेल हुआ हमसफर एक्सप्रेस का इंजन
Sat, 16 Mar 2019 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटलिपुत्र से उदयपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार को गुमटी क्रॉसिंग पार करते ही फेल हो गया। ट्रेन कोकाकोला रेलवे क्रॉसिंग पर डेढ़ घंटे तक खड़ी रही और दोनों तरफ का रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही गुमटी क्रॉसिंग खुुल चुकी थी।
जीटी रोड और नजीराबाद की तरफ के वाहनों ने गुमटी और इंप्लॉयमेंट एक्सचेंज क्रॉसिंग से गुजरे। इससे बहुत ज्यादा जाम की समस्या नहीं हुई। रावतपुर स्टेशन पर खड़ी कासगंज एक्सप्रेस का इंजन मंगाकर हमसफर एक्सप्रेस को रवाना कराया गया। इससे कासगंज एक्सप्रेस तीन घंटे तक रावतपुर में खड़ी रही और इस ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया।

हमसफर एक्सप्रेस दोपहर 2:35 बजे इंजन फेल होने से खड़ी हुई और शाम 4:10 बजे कासगंज एक्सप्रेस का इंजन लगाकर रवाना की गई। करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन में बैठे यात्रियों को परेशानियां हुईं। यात्रियों ने उतरकर आसपास की दुकानों से पानी, चाय और पान मसाला खरीदा। कुछ यात्री बच्चों के लिए दूध भी ढूंढते दिखे।
उधर, कासगंज एक्सप्रेस दोपहर 2:07 बजे रावतपुर स्टेशन पर आकर खड़ी हुई थी। इसका इंजन हटने से ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में रावतपुर स्टेशन प्रशासन ने एनाउंसमेंट कराया कि इसके यात्री उतरना चाहें तो उतर जाएं। तीन घंटे की देरी पर शाम 5:07 बजे यह ट्रेन अनवरगंज की तरफ रवाना हुई। मालगाड़ी के इंजन से इस ट्रेन को रावतपुर से हटाया गया। इससे उत्सर्ग एक्सप्रेस भी प्रभावित रही।
आधे घंटे बंद रही गुमटी क्रॉसिंग
इसके पहले गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पर भी दोपहर में आधे घंटे तक मालगाड़ी फंसी रही। इससे गुमटी बाजार और जीटी रोड से आने वाले वाहन फंस गए। कोकाकोला और जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों ने ट्रैक के दूसरी तरह निकलना बेहतर समझा। मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने से यह ट्रेन सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक फंसी रही।