फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Human body parts found twice in Ganga, police said - When DNA report comes, they say something

UP: गंगा में दो बार मिले मानव अंग, पुलिस बोली- DNA रिपोर्ट आए तब कुछ कहते हैं, कन्नौज के युवक ने जताई ये आशंका

Sun, 28 Jan 2024 03:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि डीएनए टेस्ट की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वीरेंद्र के पिता सोनेलाल के मामले पर उन्होंने कहा कि वह जनपद कन्नौज से लापता हुए थे। डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
Human body parts found twice in Ganga, police said - When DNA report comes, they say something
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी मे सवा महीने के अंदर मानव अंग के अलग-अलग टुकड़े मिलने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर दूसरी ओर कन्नौज निवासी एक युवक लापता पिता के शव के अंग होने की आशंका में कन्नौज और हरदोई के बीच फुटबाल बनकर रह गया है।

विज्ञापन

बीती 13 दिसंबर को गंगा नदी में एक मानव हाथ उतराता मिला था। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाथ कब्जे में लिया था। इसके बाद जाल डालकर तलाशी भी कराई गई थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने हाथ का अंतिम संस्कार कर दिया और एक टुकड़ा डीएनए टेस्ट के लिए भेजने का दावा किया।

विज्ञापन

इसके बाद 24 जनवरी को भी मछुआरों के जाल में एक मानव सिर फंस गया, जोकि कंकाल हो चुका था। इसके भी दांत को डीएनए टेस्ट के लिए भेजे जाने का दावा पुलिस ने किया है। इस सबके बीच कन्नौज जनपद के भीमापुरगांव निवासी वीरेंद्र आशंकाओं से घिरा हुआ है।

वीरेंद्र ने हाथ अपने पिता का होने की आशंका जताई
दरअसल वीरेंद्र के पिता सोनेलाल (50) बीती 10 दिसंबर से लापता है। 13 दिसंबर को जब मानव हाथ गंगा में मिला था, तो वीरेंद्र ने हाथ अपने पिता का होने की आशंका जताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 24 जनवरी को मानव सिर मिलने के बाद उसने फिर से यही आशंका जताई है।

विज्ञापन

डीएनए टेस्ट की जांच रिपोर्ट का  है इंतजार
बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि डीएनए टेस्ट की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वीरेंद्र के पिता सोनेलाल के मामले पर उन्होंने कहा कि वह जनपद कन्नौज से लापता हुए थे। डीएनए रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed