आग का तांडवः लाखों का नुकसान, तीन जानवरों की मौत, महिला झुलसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की लपटों से घर का सामान बचाने के प्रयास में गांव की एक महिला भी झुलस गई। काफी देर बाद जब दमकल पहुंची तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया। फिर भी देर शाम तक कच्चे घरों से धुआं उठ रहा था और दीवारें सुलग रही थीं। सूचना पाकर थाना पुलिस व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए।
सुबह करीब 11 बजे के आसपास गांव निवासी शेर सिंह के घर के बाहर बने बाड़े के पास पड़े घूरे से चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसने बाड़े में आग लग गई। आग की लपटों से घिरे एक जानवर ने जैसे तैसे जंजीर तोड़ी और जलता हुआ तालाब के पास पहुंचा, लेकिन पानी न होने के कारण वह भी गंभीर हालत में पड़ा रहा।
कुछ ही देर में लपटों ने किसान बलवान सिंह के घर को घेर लिया
शेर सिंह की गृहस्थी की तरह ही तीनों भाइयों के बिस्तर, कपड़े, बर्तन और अनाज जलकर राख हो गया। इस दौरान गांव में हो-हल्ला मचना शुरू हो गया। इसकी सूचना पुलिस के साथ-साथ दमकल को भी दी गई। ग्रामीणों ने ही बाल्टियों से पानी भरकर मकानों पर डालना शुुरू कर दिया, लेकिन आग थी कि थमने की बजाए बढ़ती ही जा रही थी।
कुछ ही देर में लपटों ने किसान बलवान सिंह के घर को भी घेर लिया। घर से जेवर नगदी निकालने के प्रयास में बलवान की पत्नी मीरा (40) भी झुलस गई। उसे फौरन ही अस्पताल भेजा गया। आग से तबाही का सिलसिला यहां भी नहीं थमा। काफी देर बाद करीब एक बजे आई दमकल की एक गाड़ी के सामने ही रामप्रकाश का छप्पर से बना घर मलखान सिंह, जगदीश, राकेश, कप्तान, मुखिया और अयोध्या प्रसाद आदि के कच्चे घर आग से घिरे रहे।
आग ने किसान केदार और रामप्रकाश के अरमानों पर पानी फेर दिया
गुस्साए गामीणों का कहना है कि गांव के सभी तालाब सूखे पड़े हैं। यदि आज उनमें पानी होता तो शायद इतना नुकसान न होता। कई बार अधिकारियों से इन तालाबों को भरवाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।
कालपी से आई दमकल की गाड़ी का पानी कुछ ही देर में खत्म हो गया। जबकि लपटें बढ़ती ही जा रही थीं।तभी ग्रामीणों ने किसी तरह बिजली चालू कराकर अपने-अपने सबमर्सिबल से दमकल की गाड़ी के टैंक में पानी भराया और फिर कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया।
गांव में लगी भीषण आग को भले ही समय पर पानी न मिला हो लेकिन इस आग ने किसान केदार और रामप्रकाश के अरमानों पर जरूर पानी फेर दिया। केदार की बेटी की और रामप्रकाश के बेटे की शादियां होनी थीं जिनके लिए रखा गया कीमती सामान भी जलकर राख हो गया।