फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hospital found without registration closed notice given to non-standard hospital

Kanpur News: बिना पंजीकरण मिला अस्पताल कराया बंद, मानकविहीन को नोटिस

Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hospital found without registration closed notice given to non-standard hospital
कानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल्याणपुर के पांच अस्पतालों में छापेमारी की गई। इसमें दो बिना पंजीकरण और बाकी मानकविहीन पाए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन


रस्तोगी ने बताया कि शिवली रोड स्थित चन्द्रा हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पंजीकरण मिला लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं था। साथ ही बिना मानक अवैध रूप से आईसीयू संचालित मिला। नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस में जवाब मांगा गया है और आईसीयू में भर्ती मरीज को तत्काल रेफर करने के निर्देश दिए। वहीं, बारासिरोही कल्यानपुर में दिव्य हॉस्पिटल निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण संचालित पाया गया।
विज्ञापन

कोई भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिला। अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य चिकित्सालय में रेफर कर हॉस्पिटल बन्द करने के निर्देश दिए और तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह न्यू शिवली रोड कल्याणपुर मोहित हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पंजीकरण माइनर ओटी के साथ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसी तरह कलयाणपुर के न्यू शिवली रोड स्थित आरोग्य हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेन्टर का पंजीकरण था पर कोई भी चिकित्सक नही मिला। इसके अलावा पनकी रोड कल्याणपुर स्थित मां शीतला नर्सिंग होम में अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद जवाब न देने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed