फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Horrific road accident in UP, two women killed and 14 injured due to uncontrolled loader overturning in Hamirpur

यूपी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित लोडर के पलटने से दो महिलाओं की मौत, 14 घायल

Fri, 13 May 2022 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 10:36 AM IST
सार

मुस्करा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सवारियों से भरा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया है। 

विज्ञापन
Horrific road accident in UP, two women killed and 14 injured due to uncontrolled loader overturning in Hamirpur
हादसे के बाद अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ जा रहा एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र में आज सुबह शादी समारोह से खाना बना कर बांदा से वापस लौट रहे मजदूरों से भरा लोडर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर खाना बनाने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक मजदूरों से खचाखच भरा था। इस हादसे में दो मजदूर महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राठ स्वास्थ केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों से भरा लोडर बांदा से एक शादी सामारोह में खाना बनाकर वापस अपने घर राठ जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अचानक मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहुंनी गांव के आगे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें लोडर सवार तिजिया (55) पत्नी निरपत अहिरवार लुधियात पूरा राठ और शांति (45) पत्नी महिपाल अहिरवार लुधियात पूरा राठ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed