फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Horrific road accident in Jalaun, Truck rammed into a standing truck from behind, driver and helper died

जालौन में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, चालक और खलासी की मौत, केबिन काटकर निकाले शव

Sun, 02 Jul 2023 09:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 09:32 AM IST
सार

Jalaun Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक-परिचालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Horrific road accident in Jalaun, Truck rammed into a standing truck from behind, driver and helper died
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के ततारपुर गांव 223.4 पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चालक और खलासी की मौत हो गई।

विज्ञापन

थाना तिहानी क्षेत्र के गांव जातपारा निवासी चालक व खलासी चित्रकूट से डस्ट लादकर जा रहे थे। इस दौरान जनपद जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गए, जिससे चालक शेख हुसैन (28) खलासी मानसिंह (25) ट्रक के केबिन में फंस गए।जानकारी के मुताबिक आगे वाला ट्रक बालू से लोड खड़ा था। टक्कर लगते ही ट्रक मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना कुठौंद प्रभारी
विज्ञापन

निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने दोनों युवकों के शव को केबिन को कटवाकर बाहर निकाला।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद सीएचसी जालौन लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने चेकअप करते हुए दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को इस बारे में अवगत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed