फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hit and run victims will soon get benefits, committee formed

Kanpur News: हिट एंड रन के पीड़ितों को अब जल्द मिलेगा लाभ, कमेटी गठित

Thu, 06 Mar 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hit and run victims will soon get benefits, committee formed
कानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृत्यु होने की दशा में पीड़ितों और उनके परिजनों को हिट एंड रन योजना का लाभ मिलने में अब देर नहीं लगेगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने हिट एंड रन से संबंधित कमेटी गठित कर उसे सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन


इससे अब जरूरतमंद को योजना का जल्द लाभ मिल सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि हिट एंड रन का मतलब दुर्घटना के बाद वाहन चालक का भाग जाना हैं। दुर्घटना जानबूझकर व अनजाने में भी हो सकती है।
विज्ञापन


सरकार ऐसे पीड़ितों को मुआवजा देती है। यह योजना एक अप्रैल 2022 से लागू है। इसके तहत दुर्घटना में गंभीर घायल को 50 हजार और मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तक मुआवजा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि हिट एंड रन कानून के तहत नगर में 400 लोग हताहत हुए हैं। इनमें 70 मामले अनुमोदन की स्थिति में हैं। हताहत लोगों को तहसील और परिवहन विभाग की ओर से चिह्नित कर उनके दावों को स्वीकार कर बीमा कंपनी को भेजा जाएगा।





ऐसे करें आवेदन

जिलाधिकारी ने अपील की कि यदि हिट एंड रन में कोई गंभीर घायल या किसी की मृत्यु हुई है तो वह संबंधित तहसील में तहसीलदार, एसडीएम के साथ एआरटीओ ऑफिस में संपर्क कर फॉर्म-वन भरकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed