फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Historyheater sold 60 bigha land of village society

हिस्ट्रीशीटर की दबंगई, ग्राम समाज की 60 बीघा जमीन बेच डाली, 2014 में एसडीएम की गाड़ी पर किया था पथराव

Fri, 02 Oct 2020 04:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Historyheater sold 60 bigha land of village society
यूपी पुलिस
कानपुर के कटरी शंकरपुर सरांय के हिस्ट्रीशीटर प्रधान रामदास ने पुलिस शूटिंग रेंज की साढ़े 12 बीघा जमीन ही नहीं ग्राम समाज की 60 बीघा जमीन पर भी कब्जा किया है। सत्ताधारी नेताओं और पुलिस के संरक्षण में उसने ग्राम समाज की जमीन को तो प्लाटिंग करके बेच भी डाला।
विज्ञापन


यह प्लाटिंग उसने मिघ्घीपुरवा मजरे के पीछे की थी। प्रधानी की आड़ में रामदास ने कई काले कारनामे किए। मामला जब शासन तक पहुंचा तो उसके खिलाफ जमीन घोटाले से संबंधित पांच जांचें शुरू की गईं, लेकिन धीरे-धीरे सभी ठंडे बस्ते में डाल दी गईं। ग्रामीणों के अनुसार रामदास अपने रसूख की वजह से तीन बार प्रधान रहा।
विज्ञापन


महिला सीट आने पर अपनी पत्नी ननकी को प्रधान बनवा दिया। प्रधानी के चलते उसने कई सरकारी कालोनियां अपने रिश्तेदारों और परिचितों को आवंटित करा दी थी। यहीं नहीं बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली जमीन भी कब्जा लेता था। वर्ष 2014 में तत्कालीन जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर एसडीएम जब गंगा बैराज किनारे अवैध कब्जे हटाने पहुंचे थे तो उनकी गाड़ी पर पथराव करवा दिया था। रामदास की दहशत के आगे ग्रामीण चुप रहते और वह ग्राम समाज की जमीन कब्जाने लगा। कटरी की भी सैकड़ों बीघा जमीन बेच चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जमीन पर कई विभागों का दावा, पर सीमांकन आज तक नहीं
ग्रामीणों की मानें तो कटरी में ग्राम समाज के अलावा सिंचाई विभाग, केडीए की जमीन है। संबंधित विभाग तो इसका दावा करता है, लेकिन आज तक इसका सीमांकन नहीं किया, जिससे पता चल सके कि जमीन किसकी है। इन जमीनों पर कब्जेदारी को लेकर कई बार खूनी संघर्ष भी हुआ। सीमांकन न होने का ही रामदास और उसके गुर्गे फायदा उठाते रहे हैं।

नेताओं और कारोबारियों के फार्म हाउस तक बन गए
लोगों ने बताया कि कटरी की 70 प्रतिशत जमीनों पर कब्जा हो चुका है। सैकड़ों मकानों के अलावा नेताओं और कारोबारियों के फार्म हाउस बन चुके हैं। पूरी रात गाड़ियों का आवागमन होता रहता है।

पांच चौकियां फिर भी बेखबर रहती पुलिस
गंगा कटरी किनारे नवाबगंज, कोहना, ग्वालटोली, कोतवाली की पांच चौकियां हैं। इसके बाद भी रामदास और उसके गुर्गे न केवल जमीन कब्जाते हैं बल्कि दबंगई भी करते हैं। पुलिस सब कुछ जानकर अनजान बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed